फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dismissed head constable appeals to DGP for reinstatement

Kaithal News: बर्खास्त हेड कांस्टेबल ने डीजीपी से लगाई बहाली की गुहार

Wed, 29 Apr 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dismissed head constable appeals to DGP for reinstatement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला पुलिस से बर्खास्त किए गए हेड कांस्टेबल सुनील संधू ने नौकरी बहाली के लिए डीजीपी को अपील भेजी है। संधू ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्होंने सेवा काल के दौरान पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन किया और समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनका दावा है कि उनके किसी भी कार्य से पुलिस विभाग की छवि को नुकसान नहीं पहुंचा, इसलिए उन्हें दोबारा सेवा में लिया जाना चाहिए।

संधू ने बताया कि बर्खास्तगी के बाद उन्हें अपील का अवसर दिया गया था। इसी क्रम में उन्होंने पहले एडीजीपी को भी बहाली के लिए आवेदन किया था, लेकिन तथ्यों के अभाव में उनकी अपील खारिज कर दी गई। अब उन्होंने डीजीपी से निष्पक्ष जांच करवाकर तथ्यों के आधार पर न्याय देने की मांग की है। उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें गलत तरीके से नौकरी से हटाया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैथल में तैनाती के दौरान सुनील संधू ने एक डीएसपी पर धमकाने के आरोप लगाए थे। तत्कालीन एसपी उपासना के अनुसार, संधू ने इस मामले की शिकायत विभागीय स्तर पर करने के बजाय सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई। इसे नियमों की अवहेलना और अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई और अंततः उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed