फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Disease spread due to dirty water in Baba Ladana village

Kaithal News: बाबा लदाना गांव में गंदे पानी से फैली बीमारी

Sun, 13 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Disease spread due to dirty water in Baba Ladana village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाबा लदाना गांव में गंदे पानी की सप्लाई के चलते स्वास्थ्य संकट गहरा गया है। गांव के करीब 40 ग्रामीण पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं से बीमार हो गए हैं। इनमें से 32 मरीजों का इलाज शुरू करवा दिया गया है। इनमें 17 मरीज विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 15 मरीजों का इलाज घर पर किया जा रहा है। शनिवार को चार और ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाज शुरू किया।

गांव में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। गांव में तीन स्थानों पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज है, जिससे नालियों का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है। इसके कारण गांव के कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल ः पीड़ित ग्रामीण दीपू ने बताया कि उसकी मां, दो बहनें, चाची और भाई निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सभी को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और पेशाब रुकने जैसी समस्याएं हो रही हैं। उसने आरोप लगाया कि यह सब गंदे पानी की वजह से हुआ है और जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में रोष ः गांव में उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि

प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज गांव के दर्जनों लोग अस्पताल की चौखट पर पहुंच चुके हैं। लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है।

स्वास्थ्य विभाग सतर्क पांच टीमें गठित

गंभीर होती स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि गांव में बीमारियों के कारणों की जांच और इलाज के लिए पांच मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। बीमार लोगों के खून, मल और पीने के पानी के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed