फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Discussion to make the disabled self-reliant

Kaithal News: दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने के लिए विमर्श

Thu, 14 Mar 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Discussion to make the disabled self-reliant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में डॉ विवेक गर्ग के नेतृत्व में शाखा कैथल की टीम संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल से मिली। इस मौके पर दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर संस्थान के गंगोत्री विभागाध्यक्ष रजत, शाखा कैथल संरक्षक सतपाल मंगला, सह संयोजक दुर्गा प्रसाद, सह सचिव डॉ. नरेश गर्ग, सेवा प्रचारक राजेश गुप्ता कैथल टीम की तरफ से उपस्थित रहे। बैठक में दिव्यांग बंधुओं और जरूरतमंद लोगों के उपचार और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए कैथल में निर्माणाधीन हरियाणा के एकमात्र नारायण सेवा केंद्र के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि नारायण सेवा केंद्र कैथल के भूमि तल और प्रथम तल का लेंटर डाला जा चुका है। 15 अप्रैल 2024 तक भवन में डाले जाने वाले सभी चारों लेंटर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने इस सेवा केंद्र के निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों के सहयोग का आभार जताया। कहा कि 17 नवंबर को विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा केंद्र में दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग और कैलिपर नि शुल्क लगाए जाया करेंगे और उन्हे स्वावलंबी बनाने के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे। निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर की सेवाएं भी दी जाएगी।


इस मौके पर शाखा कैथल के सभी सदस्यों ने नारायण सेवा संस्थान की ओर से इस सेवा केंद्र को कैथल में निर्माण के लिए संस्थान के संस्थापक चेयरमैन पूज्य कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed