फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Discipline is necessary but childhood should not be lost : Sanjay

अनुशासन जरूरी पर गुम न हो बचपन : संजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Discipline is necessary but childhood should not be lost : Sanjay
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बाल कल्याण भवन के प्रांगण में हुआ। जिसमें मुख्यातिथि उपमंडलाधीश संजय कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर बच्चों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में बच्चों को अनुशासन का पालन करते हुए देखा परंतु बचपन की मस्ती कहीं गुम दिखाई दी, शिक्षक व माता-पिता बच्चों पर पढ़ाई व प्रतियोगिताओं का प्रेशर न डालें, यह मंच बच्चों के विकास के लिए है, ताकि स्टेज का डर खत्म हो, बच्चे मोबाइल गेम्स से दूरी बनाएं और खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा निखारे। बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सॉग, ग्रुप सॉग, कार्ड मेकिंग, फैंसी ड्रेस, रंगोली, स्केचिंग, क्विज कंपटीशन, क्ले मॉडलिंग ऐसी 19 तरह की एक्टिविटी करवाई जाएंगी। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य व गायन की भी प्रस्तुति दी गई। पिछले साल प्रतियोगिताओं के ब्रांड एंबेसडर रहे रूद्र सेठ ने अपनी प्रस्तुति से सबको अचंभित किया। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता नैन, महेंद्र खन्ना, रचना, राजू डोहर व विभिन्न स्कूलों के अध्यापक सहित कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा द्वारा रिबन कटवाकर किया और इस दौरान मौजूद छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed