फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Disciples respected their teachers

Kaithal News: शिष्यों ने किया गुरुओं का सम्मान

Fri, 06 Sep 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Disciples respected their teachers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के स्कूलों में शिक्षक दिवस का पर्व मनाया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के गिफ्ट प्रदान किए। वहीं शिक्षकों ने भी अपने शिष्यों को मुंह मीठा करवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने किया। भारत विकास परिषद ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत अध्यापकों का अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्या ने बच्चों को माता-पिता व गुरुजनों का मान-सम्मान करने व मादक पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


जाट आईटीआई में हवन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कुलदीप गोपेरा ने की। हवन में मुख्य अतिथि के रूप में जाट हाई स्कूल समिति की एडहाॅक कमेटी के सदस्य वजीर सिंह ढुल, सतबीर सिंह पूर्व सरपंच सिणंद, जसमेर पूनिया पूर्व सरपंच फ्रांसवाला रहे। जाट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य दिनेश ढिल्लों, प्रधानाचार्य सूबे सिंह मलिक सतबीर चहल, हंसराज मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें एसपी राजेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के पूर्व निर्देशक राजपाल शर्मा विशेष अतिथि रहे। प्रधान राम बहादुर खुरानिया व जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार मिगलानी के साथ सदस्य भी शामिल हुए।

पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल के सीनियर एवं जूनियर विंग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने की। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


विद्यार्थियों ने इस मौके पर एकल नृत्य, भाषण, कविता, एकल गायन, गीत, पंजाबी नृत्य, पंजाबी गिद्धा की बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के बच्चों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। मंच संचालन प्राध्यापक अमित कुमार, विजेता, रिंपल ने किया। संवाद



समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया ने की। समारोह का आरंभ मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि ने दीप प्रज्वलन से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed