{"_id":"676cad093193adf19900654e","slug":"disabled-people-will-get-gifts-in-the-new-year-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547271-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नए साल में दिव्यांगजनों को मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नए साल में दिव्यांगजनों को मिलेगी सौगात
Thu, 26 Dec 2024 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नए साल में दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग तथा वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर छह से 10 जनवरी तक विभिन्न खंडों में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल ने दी।
उन्होंने बताया कि डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष के आदेशानुसार दिव्यांगजनों की सहायता के लिए कैथल में खंड स्तर पर एल्मिको कानपुर की टीम मूल्यांकन शिविरों का सुबह 10 बजे से आयोजन करेगी। इनमें तिपहिया साइकिलें, व्हील चेयर, कानों की सुनने वाली मशीनें, बैशाखी, चलने की छड़े, कमोड के साथ व्हील चेयर, फोल्डिंग वॉकर, तिपाई और टेट्रापॉड, घुटने का ब्रेस, एलएस बेल्ट, स्पाइनल स्पोर्ट, कुशन, कमोड वाली कुर्सी, अन्य सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग के लिए नापजोख की जाएगी।
छह जनवरी को यह शिविर न्यू रेडक्रॉस भवन कैथल में, सात जनवरी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी चीका में, आठ जनवरी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय कलायत में, नौ जनवरी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पूंडरी में, 10 जनवरी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय राजौंद में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सचिव ने बताया कि दिव्यांगजन अपने साथ 40 प्रतिशत दिव्यांगता होने का प्रमाण-पत्र, नियोक्ता / संस्था के प्रमुख / ग्राम प्रधान / तहसीलदार / राज्य के सक्षम राजस्व प्राधिकारी द्वारा जारी लाभार्थी या अभिभावक के आय प्रमाण-पत्र की प्रति लेकर आएं। इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो दो, पूरा पता और मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड की प्रति एवं फैमिली आईडी, पासबुक की पहले व अंतिम पेज की फोटो कापी आवश्यक दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि उपकरण निशुल्क वितरण के लिए मासिक आय 22 हजार 500 रुपये से कम या इसके बराबर होनी चाहिए। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए अपने साथ आधार कार्ड की प्रति, बीपीएल कार्ड/पेंशन प्रमाणपत्र/आय प्रमाणपत्र (15 हजार रुपये मासिक से कम या इसके बराबर) , वरिष्ठ नागरिक कार्ड या कोई भी आयु प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura