फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dirty water becomes a problem for people

Kaithal News: गंदा पानी बना लोगों की परेशानी

Mon, 25 Dec 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dirty water becomes a problem for people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। शहर में माता बसंती को जाने वाला मार्ग पिछले कई माह से स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। पूरा मार्ग गंदे पानी व कीचड़ से लबालब है। लोगों को गंदगी से होकर ही गुजरना पड़ता है। लोगों ने रोष जताते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी शक्ति सिंह, दीपा राणा, जयप्रकाश निर्मल, मोहित राणा, राजेंद्र निर्मल, रणवीर शास्त्री, शीशपाल, रामभूल व शमशेर ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है। निकासी अवरुद्ध होने के कारण से गंदे पानी से उठने वाली बदबू के कारण से इस मार्ग से निकला भी नहीं जा सकता।
विज्ञापन

गंदे पानी के रिसाव के कारण मकानों के लिए भी खतरा है। इस मार्ग पर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों का निकलना दूभर गया है। साथ लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर लगातार सता रहा है। इस विषय को लेकर वार्ड के निवासी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं और जनस्वास्थ्य व नगरपालिका के अधिकारियों से मिल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैंं। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर प्राचीन ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, एतिहासिक बड़ी चौपाल व अन्य कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल स्थित हैं। इसके साथ ही यह मार्ग नगर के एक बड़े हिस्से को सजूमा मार्ग से भी जोड़ता है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप गिल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। टीम इस क्षेत्र के बंद सीवरेज को कई बार खोल चुकी है, लोग सीवरेज में गोबर डाल देते है। इससे बार-बार सीवरेज बंद हो जाता है। विभाग की टीम मौके पर पहुंच समस्या दूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed