Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dirt should not be visible on roads, state and national highways

गांव हो या शहर, बीचों-बीच गुजर रही सड़कों, राज्य व राष्ट्रीय राजमार्गों पर नजर नहीं आनी चाहिए गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dirt should not be visible on roads, state and national highways
भूमि, पानी व हवा सहित तमाम तरह के प्रदूषण नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानि एनजीटी द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी ने जिले के अधिकारियों से प्रदूषण को लेकर विभाग अनुसार रिपोर्ट तलब की। कई विभागों के अधिकारी कमेटी के चेयरमैन के सवालों के जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

चेयरमैन सेवानिवृत्त जस्टिस प्रीतम पाल सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नियमों का पालन न करने पर पहले नोटिस जारी करें, फिर चेतावनी और फिर भी काम नहीं बनता है तो कानूनी कार्रवाई करने में जरा भी ढील न बरतें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि शहर हो या गांव, उनके बीच से गुजर रही सड़क पर गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। जिला प्रशासन इसके लिए खाका तैयार करे और साफ-सफाई करवाए।
विज्ञापन

बैठक में जस्टिस प्रीतम पाल ने सीएमओ से जब पूछा कि मेडिकल वेस्ट के मामले में क्या कार्रवाई की गई है? इस प्रश्न पर सीएमओ यह नहीं बता पाए कि विभाग ने कितने अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से प्रैशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण होने पर कितने वाहन चालकों के चालान किए गए हैं? इस बात का जवाब डीएसपी नहीं दे पाए। जस्टिस प्रीतम पाल ने वन अधिकारी से पौधरोपण की विस्तृत रिपोर्ट हासिल की। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग से पानी की गुणवता, एसटीपी व्यवस्था और सप्लाई चेन के बारे में जानकारी ली। सड़कों पर नजर नहीं आ रहे बोर्ड-सेवानिवृत्त जस्टिस प्रीतमपाल ने कहा कि शहर में अस्पताल हों या स्कूल, उनके सामने प्रैशन हॉर्न न बजाए के साइन बोर्ड नजर नहीं आ रहे। पुलिस जल्द से जल्द ये बोर्ड लगवाने की व्यवस्था करवाए।
बैठक में मॉनिटरिंग कमेटी ने जिले में जल स्त्रोतों की विस्तृत जानकारी हासिल कर निर्देश दिए कि जिले में जल स्त्रोत सुरक्षित हों। उनमें पानी साफ रहे, इस दिशा में काम किया जाए। एनजीटी की सदस्य और पूर्व मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने कहा कि समूचे जिले में पर्यावरण प्रबंधन व्यवस्था बेहतर करने के लिए सांझे प्रयास जरूरी हैं। येे प्रयास धरातल पर दिखने चाहिए तभी पर्यावरण को अपेक्षाकृत बेहत्तर बनाया जा सकेगा। एनजीटी के निर्देशानुसार जिले में ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के साथ-साथ डोर टू डोर कूड़ा कर्कट का उठान भी सुचारू रूप से हो।
रिहायशी कल्याणकारी समूहों की लें मदद-मॉनिटरिंग कमेटी सदस्यों ने कहा कि कई जगहों पर रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन अच्छा काम करती हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत यह एसोसिएशन भी फ्रंट फुट प बेहतर काम कर सकती हैं। इनका भी सहयोग लिया जाना चाहिए। तकनीकी विशेषज्ञ बाबू राम ने भी सभी विभागों के तहत चल रहे कार्यों बारे बिंदुवार जानकारी हासिल की। इस मौके पर संवर्तक सिंह, एसडीएम मनीष लोहान, सीटीम गुलजार अहमद, डीएमसी कुलधीर सिंह, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, अतिरिक्त सीईओ अमित कुमार, अधीक्षक अभियंता जितेंद्र गोस्वामी व अशोक खंडुजा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, कृषि उप निदेशक डॉ. कर्मचंद, डीडीपीओ कंवर दमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि हमारे समाज में माता-पिता और गुरू का बहुत बड़ा स्थान है। धरती को माता और पानी को पिता और हवा को गुरू के रूप में चरितार्थ किया गया है। इसलिए जिस प्रकार हम माता-पिता और गुरू का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार पर्यावरण की स्वच्छता की दृष्टि से हमें धरती, पानी और हवा की स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

पोल्ट्री फार्म का कचरा खुले में फैलने पर चिंता जताई-बैठक में जस्टिस प्रीतम पाल ने कहा कि पता चला है कि कुछ पोल्ट्री फार्म संचालक अपने कचरे को नदी-नालों या फिर रजबाहों इत्यादि में डाल देते हैं। इतना ही नहीं वेस्ट को पीने के पानी में भी डालने की शिकायत आती रहती है। ऐसे पोल्ट्री फार्मों के मालिकों को नोटिस दिए जाएं और यदि वे फिर भी गाइडलाइन की पालना नहीं करते तो उनके पोल्ट्री फार्म सीज कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed