{"_id":"69b07a5ea7d8f21df303819c","slug":"dirt-in-the-railway-station-parking-lot-kaithal-news-c-18-1-knl1004-862296-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में गंदगी
Wed, 11 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग इन दिनों गंदगी से अटी पड़ी है। लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण पार्किंग क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को गंदगी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थान है, लेकिन इसके बावजूद यहां सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। पार्किंग स्थल पर प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, कागज और अन्य प्रकार का कचरा बिखरा हुआ है। गंदगी के कारण वहां बदबू भी आने लगी है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।
यात्रियों का कहना है कि पार्किंग में गंदगी के कारण वाहन खड़े करने में दिक्कत होती है और आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों दीपक, राजेश और जय ने बताया कि यदि समय-समय पर सफाई करवाई जाए तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पार्किंग क्षेत्र में कूड़ेदान भी नहीं लगाए गए हैं। अगर कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए और नियमित रूप से कचरा उठाया जाए तो गंदगी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग क्षेत्र में जल्द सफाई करवाई जाए और यहां नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है यात्रियों को
n
यात्री रजत ने बताया कि पार्किंग में काफी गंदगी फैली हुई है। लोग अपनी गाड़ियां पार्क करने के लिए आते हैं तो उन्हें कचरे और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
n
यात्री सुरेश ने बताया कि स्टेशन की पार्किंग में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिसके कारण धीरे-धीरे कचरे का ढेर लग जाता है। स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए यहां सफाई व्यवस्था बेहतर होना बहुत जरूरी है।
पार्किंग में गंदगी की समस्या की जानकारी उन्हें मिली है। जल्द ही पार्किंग की सफाई करवाई जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-नरेंद्र शर्मा, स्टेशन अधीक्षक