फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dipanshu first in 200 meter race among under-13 boysDipanshu first in 200 meter race among under-13 boys

Kaithal News: अंडर-13 लड़कों में 200 मीटर दौड़ में दीपांशु प्रथम

Mon, 25 Mar 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Dipanshu first in 200 meter race among under-13 boysDipanshu first in 200 meter race among under-13 boys
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। द इंटरनेशनल रिलीफ ग्रुप की ओर से बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के खेल स्टेडियम में नौवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें अंडर-13 लड़कों में 200 मीटर दौड़ में दीपांशु ने पहला स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर समाज सेवी मलखान सिंह कौल व धर्मपाल ठेकेदार पबनावा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग होते है। खेल से शरीर तंदरुस्त एवं स्वस्थ रहता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन


ग्रुप के प्रधान रणबीर आर्य ने बताया कि अंडर 13 आयु वर्ग लड़कों में दीपांशु प्रथम,प्रिंस द्वितीय तथा योगेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में चांदनी ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय तथा माफी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 13 आयु वर्ग लड़कों में 200 मीटर दौड़ में दीपांशु प्रथम, प्रिंस द्वितीय व ईशांत तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 17 आयु वर्ग में अमन प्रथम, प्रिंस द्वितीय, केशव शर्मा तृतीय तथा हिमांशु चौथे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में सिया ने पहला स्थान,पलक ने दूसरा व माही ने तीसरा स्थान हासिल किया।


लड़कियों की 400 मीटर दौड़ जिला स्तरीय ओपन में समीक्षा सांच प्रथम,मनप्रीत सांच द्वितीय तथा प्रीति पबनावा तृतीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल, खेल किट व नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाॅ. नरेश सगवाल, नरेश आढ़ती कौल,राजेश कुमार वालीबाल कोच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed