{"_id":"618d6ff26f6c5046355fbe44","slug":"dikshit-won-in-haryana-with-the-highest-margin-of-votes-kaithal-news-knl89289760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सर्वाधिक वोटों के अंतर से जीते दीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सर्वाधिक वोटों के अंतर से जीते दीक्षित
विज्ञापन
Dikshit won in Haryana with the highest margin of votes
- फोटो : Kaithal
हरियाणा युवा कांग्रेस का चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित हो चुका है। अलग- अलग हलकों से युवा कांग्रेस के हलका अध्यक्ष ने जीत दर्ज की। लेकिन हरियाणा के 90 हलकों में से सबसे बड़ी जीत का अंतर कैथल युवा हलका अध्यक्ष का रहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला गुट से मैदान में दीक्षित गर्ग ने 25,010 वोट लेकर हुडा खेमे के प्रवीन अठवाल के 7,863 वोट के मुकाबले 17,147 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
अपनी जीत पर नवनियुक्त युवा हलका अध्यक्ष दीक्षित गर्ग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला, कैथल हल्के के सभी युवा साथियों और युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे बुजुर्गों, सीनियर साथियों का धन्यवाद किया। दीक्षित गर्ग और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने किसान भवन पर लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
दीक्षित गर्ग ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली हैं, उसे बखूबी निभाएंगे व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष सतीश चहल, पूंडरी से हलकाध्यक्ष डीसी ढुल, गुहला से हलका अध्यक्ष नपिंद्र पुनिया, महासचिव लवप्रीत और कलायत से हल्का उपाध्यक्ष राजू राविश बालू ने भी किसान भवन पर पहुंच सुरजेवाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सतबीर भाणा, बहादुर सैनी, सुरजीत बैनीवाल, रामनिवास मित्तल, रोशन पाडला, पीएल भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष सतीश चहल दिल्लोंवाली, बृजपाल राणा, राकेश खानपुर, हाकम सीड़ा, मनदीप सयुंमाजरा, जयपाल शर्मा, मोहन शर्मा क्योडक़, दिलबाग सरपंच, दिलबाग जेई, रघुबीर रंगा व संदीप सैनी मौजूद रहे।