फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Digital security lessons given in cyber awareness campaign

Kaithal News: साइबर जागरूकता अभियान में दी डिजिटल सुरक्षा की सीख

Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Digital security lessons given in cyber awareness campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। गुरुकुल में लड़कियों की सुरक्षा एवं मोबाइल की बढ़ती लत विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा की सीख दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य बेटियों को सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सतपाल जांबा ने शिरकत करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा शिक्षा और खेलों में सक्रिय भागीदारी कर उज्ज्वल भविष्य निर्माण का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना के एसएचओ शुभ्रांशु एवं उनकी टीम ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी प्रोफाइल, साइबर बुलिंग और डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को मोबाइल के संतुलित उपयोग, सोशल मीडिया पर सतर्कता और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट स्टॉलों का विधायक ने अवलोकन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गुरुकुल परिवार एवं विजय कंसल का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed