फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   digital cards, digital programmes, development, minister, kaithal

अब मिलेंगे डिजिटल राशन कार्ड

Sat, 03 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Sat, 03 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
digital cards, digital programmes, development, minister, kaithal
मंत्री - फोटो : ब्यूरो
पाई। समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर एक नवंबर से डिजिटल राशन कार्ड प्रदेश के नागरिकों को घर-घर जाकर दिए जाएंगे। सरकार नागरिकों को सस्ती और 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को पाई की रामदास धर्मशाला में नए कमरों के शिलान्यास समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती मनाते हुए एक नवंबर से पिछले पांच वर्ष पुरानी लिस्ट के हिसाब से बीपीएल परिवारों की सूची बनाई जाएगी। इतना ही नही इसी हिसाब से प्रदेश में डिजिटल राशन कार्ड बनाये जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत की तर्ज पर प्रदेश में भी डिजिटल हरियाणा के आधार पर एक नवंबर को स्वर्ण जयंती मनाई जा रही है। बीपीएल की साल 2011 की सूची के अनुसार अब दोबारा नई लिस्ट तैयार होगी और उसमें सर्वे करके नये नाम भी शामिल किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को राशन आनलाइन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर प्रकार की पेंशन बैंक और डाकघर के माध्यम से देने के मामले में प्रदेश पहले नंबर पर आया है। जिसके लिये आगामी 18 सितंबर को हैदराबाद में सरकार को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं एवं वर्गों द्वारा कृष्ण कुमार बेदी का पगड़ी और शाल भेंट करके नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर उन्होंने सवा छह लाख की राशि चौपाल के लिये देने की घोषणा की।


उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में पूरी पारदर्शी भरती जा रही है। इस अवसर पर तहसीलदार पुंडरी सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रकाश चंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला पार्षद इंद्र कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सज्जन ढुल, रामदास सभा के प्रधान बलवान फौजी, उप प्रधान हरिकेश, महासचिव शमशेर, सरपंच धर्मवीर पाई, सरपंच सिसला कृष्ण कुमार, पाई के पंच दीपक शर्मा, तरसेम प्रजापत, केदार और नायब वाल्मीकि मौजूद रहे।  

पाई में समाज कल्याण मंत्री किरण वेदी के आगे पेंशन, बीपीएल, राशन कार्डों सहित समस्याएं रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed