फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
dies due to bike collision
अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की टांगे टूट गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव धर्मपुरा निवासी यशपाल ने सदर थाना में शिकायत दी कि 29 जनवरी को उसकी 70 वर्षीय दादी गुड्डी गांव अटैला की जंगलात से लकड़ी लेने के लिए गई थी। गांव खेड़ी गुलाम अली से अटेला रोड पर अज्ञात बाइक चालक ने दादी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल उसकी दादी को वे अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज के उसकी दादी गुड्डी की मौत हो गई। एएसआई सतीश मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सिरटा रोड कैथल निवासी विनोद कुमार ने सिटी पुलिस को शिकायत दी कि 22 जनवरी को वह और उसका लड़का जतिन बाइक से गांव सिरटा गए थे। लौटते वक्त नहर पर पहुंचे तो कैथल की तरफ से एक गाड़ी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उन दोनों की दाहिनी टांगें टूट गई। आरोपी गाड़ी चालक मौके से गाड़ी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर एचसी सुभाष कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed