{"_id":"646e67b10529c7b6b40aa216","slug":"died-by-consuming-poison-for-not-getting-money-kaithal-news-c-18-1-131254-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्याज पर दिए पैसे न मिलने पर जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्याज पर दिए पैसे न मिलने पर जहर खाकर दी जान
Thu, 25 May 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। ब्याज पर दिए गए पैसे वापस न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। उसके बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर उसके पिता को रुपये न देने, बुरा-भला कहने व बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव नौच निवासी दीपक ने सदर थाना में शिकायत दी कि उसके पिता रामगोपाल ने वर्ष 2017 में गांव के चुड़िया राम को करीब चार लाख रुपये डेढ़ प्रतिशत ब्याज पर नकद दिए थे। फिर उसके पिता ने चुड़िया राम को 2018 में करीब साढ़े तीन लाख रुपये ब्याज पर नकद दे दिए। इस प्रकार यह रकम करीब आठ लाख रुपये हो गई। दीपक का आरोप है कि पिता जी जब भी चुड़िया राम से रुपये मांगते तो वह आनाकानी करता।
दीपक के मुताबिक, फरवरी 2023 में वह व उसके पिता अपने पैसे लेने के लिए चुड़िया राम के घर पर गए तो उन्होंने व उनके लड़के मंदीप कुमार ने दो तीन माह का समय मांगा, लेकिन समय बीत जाने पर भी पैसे नहीं दिए। दीपक के अनुसार फरवरी माह में उसका व उसकी पत्नी का एक्सिडेंट हो गया, जिस कारण उनके काफी पैसे खर्च हो गए। बार-बार मांगने पर भी जब पैसे वापस नहीं दिए तो उसके पिता ने कहा कि अगर तुम मेरे पैसे नहीं दोगे तो मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
दीपक का आरोप है कि चुड़िया राम व मंदीप ने कहा कि तुम चाहे जहर खाओ या फांसी खाओ हमें कुछ फर्क नहीं पड़ता। अगर आज के बाद उनके घर आए तो जान से मार देंगे। दीपक का कहना है कि इससे आहत उसके पिता ने 23 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पाकर वह खेत में पहुंचा तो उसके पिता ने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता। चुड़िया राम और उसके बेटे से पैसे के लिए मिन्नतें की लेकिन उन्होंने उसे भला बुरा कहकर बेइज्जती की। दीपक ने बताया कि वे इलाज के लिए पिता को शाह अस्पताल कैथल ले गए, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। एएसआई अमित ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।