फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dhriti got first place in essay writing competition

Kaithal News: निबंधन लेखन प्रतियोगिता में धृति को पहला स्थान

Sun, 09 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dhriti got first place in essay writing competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी पंचकूला के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद की छात्रा धृति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा में किया गया, जिसमें जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यह प्रतियोगिता कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, प्रतिभागियों को 800 से 1000 शब्दों में निबंध लेखन के लिए एक घंटे का समय मिला।
विज्ञापन


विज्ञान और समाज से जुड़ा निबंध लेखन ः जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिकता की भावना विकसित करना है। निबंध लेखन के लिए दिए गए विषय आधुनिक समय के प्रासंगिक और विचारोत्तेजक थे — जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग की नैतिकता, अंतरिक्ष अन्वेषण के लाभ, डिजिटल गोपनीयता का महत्व, राष्ट्रीय प्रगति में विज्ञान और तकनीक की भूमिका तथा बाढ़ की जटिलता का प्रभाव।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में न केवल लेखन कौशल विकसित होता है, बल्कि वे विज्ञान को समाज और जीवन से जोड़कर देखने की दृष्टि भी प्राप्त करते हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने कहा कि अब विद्यार्थी विज्ञान को केवल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन और पर्यावरण के साथ गहराई से जुड़ा विषय समझ रहे हैं।


निर्णायक मंडल और आयोजन समिति की भूमिका

निर्णायक मंडल में डा. रीना सैनी (पीजीटी बायोलॉजी, आरोही स्कूल सौंगरी), आशा (पीजीटी फिजिक्स, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कलायत) और हितेश कुमार (पीजीटी केमेस्ट्री, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लदाना) शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने शीर्ष 10 विद्यार्थियों का चयन किया है, जो अगले माह राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विज्ञान अध्यापक सुरेंद्र कुमार, अनीता रानी, सुरेश कुमार, सोनिया देवी, पूनम गुप्ता, शीतल कुमार और विनोद कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।
परिणाम इस प्रकार रहे
स्थान
विद्यार्थी
विद्यालय का नाम

1 धृति राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद
2
गगनदीप कौर
गुरु नानक पब्लिक स्कूल, फरल
3 नेत्यना आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, कैथल

4
हर्ष शर्मा
आरोही मॉडल स्कूल, सौंगरी
5 रशमीत कौर
गुरु नानक एकेडमी, खरकां
6 स्नेहा राजकीय उच्च विद्यालय, सेगा
7
कोमल
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत
8
मुस्कान
केवीएम ग्लोबल स्कूल, पाई

9
हैरिस
राजकीय उच्च विद्यालय, खनौदा
10
हरनूर कौर
आईजी पब्लिक स्कूल, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed