फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dharamveer in boys and Manpreet won gold in girls

लड़कों में धर्मवीर और लड़कियों में मनप्रीत ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dharamveer in boys and Manpreet won gold in girls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में रविवार को इंटर जिला क्वान कीडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें आठ से 10 साल के आयु वर्ग में अंबाला के धर्मवीर ने स्वर्ण, युवराज ने रजत और पंचकूला के भाविक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं 12 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों के मुकाबले में प्रिया ने स्वर्ण, शिवानी ने रजत और कनक ने कांस्य पदक जीता।

10 से 12 आयु वर्ग की लड़कों के मुकाबले में लव ने स्वर्ण, तरुण ने रजत व शुभम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 15 से 17 आयु वर्ग में संचित ने स्वर्ण, हिमांशु ने रजत पदक जीता। 15 से 17 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले में मनप्रीत ने स्वर्ण, ज्योति ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने सम्मानित किया। आयोजन समिति के शामिल जिला क्वान कीडो एसोसिएशन के प्रधान जसवंत सिंह, उप प्रधान नरेंद्र व महासचिव ने मुख्य अतिथियों को स्वागत किया। इस मौके पर सुनील चहल, जोगिंद्र राणा, प्रदीप कटारिया, रवि कुमार व सुधीर पहलवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed