फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dhand tops in linking drinking water connections with PPP

पेयजल कनेक्शनों को पीपीपी से लिंक करने में ढांड अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dhand tops in linking drinking water connections with PPP
सीवन। जिले में 17 जून 2022 से जन स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से लिंक करने का काम कर रहा है। इसके तहत अब तक 13 हजार 62 पेयजल कनेक्शनों को पीपीपी से जोड़ा जा चुका है। इसमें ढांड सबसे अव्वल है तो वहीं राजौंद फिसड्डी है। पटियाला रोड स्थित जलघर में सीवन खंड के सक्षम युवाओं के साथ समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई।
विज्ञापन

पटियाला रोड स्थित जलघर में समीक्षा बैठक के दौरान जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के विश्वास पोर्टल पर एक लाख 37 हजार 456 कनेक्शन स्वीकृत हैं, जिनमें से 51 हजार 647 कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से लिंक किए जा चुके हैं, जबकि 72 हजार 747 पेयजल कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से लिंक करना शेष है। उन्होंने बताया कि कैथल के ढांड में चार हजार पांच कनेक्शनों को पीपीपी से लिंक किया जा चुका है। कैथल में तीन हजार 218, पूंडरी में दो हजार 191, गुहला में एक हजार 171, कलायत में एक हजार 148, सीवन में 722 तो वहीं राजौंद में 607 पेयजल कनेक्शनों को पीपीपी से लिंक किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने नल कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से जल्द लिंक करवा लें। साथ ही पेयजल के बिल का ऑनलाइन भुगतान करें। उन्होंने कहा कि पेयजल पाइप लाइन कहीं से लीकेज हो तो संबंधित पंचायत व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी को सूचित करें। इस मौके पर बीआरसी विष्णु शर्मा व सक्षम युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed