फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees worshipped Goddess Kushmanda in Devi temples, cheers were raised

Kaithal News: देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा, लगे जयकारे

Sat, 27 Sep 2025 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Sep 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped Goddess Kushmanda in Devi temples, cheers were raised
26 राजौंद 06 में दुर्गा मंदिर में कीर्तन करती हुई महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/राजौंद/सीवन। शारदीय नवरात्र पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। शहर के प्राचीन बड़ी देवी, कोठी देवी स्थित छोटी देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मां के भक्तों की भारी भीड़ जुटी।

नवरात्रे पर श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर घर नगर परिवार की सुख शांति की कामना की। शुक्रवार को राजौंद नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं के जयघोषों से नगर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुबह चार बजे से ही दुर्गा मंदिर, भद्रकाली मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, गांव में स्थित बाबा बहादुर बण मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर मां जगदम्बे भवानी से मंगल कामना की प्रार्थना की।
विज्ञापन


नवरात्र पर मंदिरों को खूब सजाया गया है। मंदिर में चल रहे भक्ति गीत माहौल को ओर भी भक्तिमय करने में सहायक सिद्ध हो रहे थे। मंदिर के पुजारी रामपाल कौशल ने बताया कि नवरात्रों में माता रानी की पूजा का अपना विशेष महत्व है। माता रानी अपने भक्तों के सभी दुखों को हरती है और उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती है। नवरात्रों में दुर्गा स्तुति का पाठ करने से घर में शांति आती है तथा मानसिक चिंताओं का हनन होता है। सुख समृद्धि आती है और हर प्रकार के कष्टों का निवारण मां दुर्गा की पूजा अर्चना से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीवन में जगह-जगह भजन और कीर्तन गूंजे। स्वर्ग द्वार शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने मां के चरणों में नारियल, फूल और दीप अर्पित किए। माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां स्कंदमाता से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। स्वर्ग द्वार शिव मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने बताया कि मां कूष्मांडा की पूजा की गई।


भक्तों ने मां के समक्ष दीप जलाकर अपनी मनोकामनाएं प्रकट की और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा। पुजारी ओमप्रकाश ने कहा कि साधक को आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। आज का दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का प्रतीक बना रहा। इस अवसर पर श्रद्धालु संगीत बंसल, कृष्ण वधवा, रामपाल बंसल, अमर मदान, प्रवेश व ओम प्रकाश रहेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed