{"_id":"66e8b4cd88eda67e2001c254","slug":"devotees-worshiped-lord-ganesha-in-the-festival-kaithal-news-c-18-1-knl1004-477230-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महोत्सव में श्रद्धालुओं ने किया भगवान गणेश जी का वंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महोत्सव में श्रद्धालुओं ने किया भगवान गणेश जी का वंदन
Tue, 17 Sep 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन। जिले में गणपति महोत्सव की चहुंओर धूमधाम रही। सीवन के स्वर्गद्वार धर्मशाला में चल रहे श्री गणपति महोत्सव में श्री कृष्ण कृपा परिवार भजन मंडली ने भगवान गणपति जी का गुणगान किया। इस अवसर पर मोंटी कामरा के भजन आओ जी मनाइए शिव गौरा मां दे लाल नूं ने भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।
इस आयोजन आयोजन में बतौर यजमान नीरज कंसल, बिल्लू झब्बर, दीपक चौधरी ने शिरकत की। आयोजन समिति के संरक्षक डा. राम निवास शर्मा ने बताया कि 16 सितंबर को सिद्धी विनायक भजन महा संध्या का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा।
इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बलविंद्र, पप्पू, नरेंद्र, सागर, कालू, विक्की, चिराग, गोलू, माधव, विक्रांत, मयंक व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
उधर, शहर के सर्राफा बाजार में श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से इस साल 28वां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी का पंडाल सजने के बाद सोमवार को भी पूजा-अर्चना जारी रही।
उधर, शहर में अन्य जगहों पर लगे पंडालों में भी सुबह व शाम के समय पूजा की जा रही है। 17 सितंबर को विभिन्न नहरों में बप्पा का विर्सजन किया जाना है। ऐसे में सर्राफा बाजार में भी गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज उठता है।
भारत विकास परिषद ने किया आयोजन
गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की महिला विंग ने नव दिवसीय गणेश चतुर्थी त्योहार परिषद परिवार की सदस्य रूबी मनोज गांधी के आवास पर मनाया।
सर्वप्रथम विधिपूर्वक गणेश जी की स्थापना की। प्रतिदिन शाम को महिला शक्ति ने भजन कीर्तन के बाद प्रसाद अर्पित किया जाता था। नौ दिन बाद गणेश विसर्जन धूमधाम से किया गया। परिषद की महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सरिता भाठला ने कहा कि गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता और शुभ लाभ का प्रतीक माना जाता है और वे हर कार्य की शुरुआत में पूजे जाते हैं। इस अवसर पर डॉ. निधी बसंल, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. विजेता कौशिक आदि मौजूद रही।