{"_id":"67ec40a2b1116d8f5e001409","slug":"devotees-were-mesmerized-by-the-hymns-of-mata-rani-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615182-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: माता रानी के भजनों से श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: माता रानी के भजनों से श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। गोशाला सेवा समिति की ओर से चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी, पाली सैनी, उप प्रधान पवन शर्मा व प्रशांत आनंद ने बताया कि श्री बालाजी संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने माता रानी के सुंदर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना व ज्योति प्रज्वलन से हुई। इसके बाद जीत कामरा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। भजन गायक बंटी सैनी, मोहित गोयल, पाली सैनी व अन्य गायक शामिल रहे, जिन्होंने माता रानी और गो माता की महिमा का गुणगान किया। प्रधान नरेंद्र सैनी व जोगी सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में नारियल भेंट समिति के सदस्य रामरतन सैनी व उनके परिवार ने किया। जबकि चुन्नी भेंट अधिवक्ता सुरेंद्र सरदाना और श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना राजू द्वारा परिवार सहित की। इस अवसर पर संदीप सैनी, अंकुर मुंजाल, शैली मुंजाल, कृष्णा कश्यप, पूर्ण सैनी, तरसेम सैनी, संगीत बंसल, हैप्पी विर्क, नरेश सिंगला, जोगी सैनी, चंद्रभान सैनी आदि उपस्थित रहे। संवाद