फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees took a dip at Kapil Tirtha

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने कपिल तीर्थ पर लगाई डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip at Kapil Tirtha
कलायत। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्री कपिल मुनि तीर्थ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तडक़े भोर से ही श्रद्धालु तीर्थ पर पहुंचने लगे और विधि-विधान से स्नान कर दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित करने की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए और मंदिर परिसर में माघ मास में चल रहे यज्ञ में आहुतियां डालीं। मंदिर पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने श्रद्धालुओं को मौनी अमावस्या के महत्व बताया
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर मौन रहना आत्मसंयम का प्रतीक है। यह दिन ऋषि मुनियों और तपस्वियों की तपस्या और साधना की स्मृति को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मनु ने अपने मौन व्रत का पालन किया था। इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत रहकर स्नान करना चाहिए। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान आदि कर पूरे दिन मौन रहकर उपवास करते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के साथ पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति इस समय गंगा स्नान या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन मौन रहकर किया गया पुण्य अनेक यज्ञों के समान फल देता है। शास्त्रीय परंपरा में कथा का विशेष स्थान है क्योंकि कथा से भाव, श्रद्धा और संकल्प दृढ़ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के दिन व्रत रखकर कथा का पाठ सुनने व पढ़ने मात्र से जीवन के कई संकट दूर होते हैं और पितरों की कृपा से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed