फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees thronged the grand Kalash Vandan Yatra of Saint Ravidas.

Kaithal News: संत रविदास की भव्य कलश वंदन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the grand Kalash Vandan Yatra of Saint Ravidas.
गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
कलायत। श्री रैदास तख्त से प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ तट तक संत शिरोमणि गुरु रविदास की भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा मार्ग गुरु रविदास के जयकारों और भक्ति भाव से गूंजता रहा।
विज्ञापन

प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ तट पर संत रविदास के नाम से त्रिवेणी का रोपण किया गया। इसके बाद तीर्थ सरोवर तट पर भव्य संध्या आरती का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी के प्रधान डॉ. प्रीतम कोलेखा और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने की। यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, प्रदेश सचिव अमर पाल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ और सांसद प्रतिनिधि रवींद्र धीमान ने प्रमुख रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

ज्योति सैनी और कमलेश ढांडा ने कहा कि कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों, मानवता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उनकी शिक्षाएं समाज को समानता, भाईचारे और सद्भाव की राह दिखाती हैं। अशोक गुर्जर और अमर पाल राणा ने कहा कि गुरु रविदास की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम में पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु। संवाद

गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed