फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees immersed in the spiritual flow of Bhajans

Kaithal News: भजनों से अध्यात्मिक रसधारा में डूबे श्रद्धालु

Wed, 03 Sep 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in the spiritual flow of Bhajans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/सीवन। गणेश चतुर्थी से चल रहे गणपति महोत्सव में कार्यक्रमों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। भजनों से अध्यात्मिक रसधारा में श्रद्धालु डूब जाते हैं। महादेव कॉलोनी, प्रताप गेट खरादिया मोहल्ला, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, तहसील रोड सहित अन्य विभिन्न पंडालों व घरों में गणेश महोत्सव के तहत पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में सुबह और शाम आरती के साथ पंडाल गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गूंज रहे हैं।

सीवन में शांति मोहल्ला सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में सोमवार रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आकाश कैथल वाले की टीम ने किया। भजन संध्या की शुरुआत मुख्य अतिथि ओम प्रभा अरोड़ा, गुरुग्राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। समिति सदस्य मिंटू रहेजा ने बताया कि भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक रसधारा में डुबो दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। इसके बाद आकाश कैथल वाले ने भजन “कृष्ण तेरी मुरली ते क्यों नहीं नचदा” प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, भजन गायक राहुल ने “ऐसा बंधन हो अपना, तू सदा रहे साथ मेरे मैया” गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन संध्या के दौरान बाल कलाकार गौरिका वधवा ने राधा रानी का रूप धारण कर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मनोज कथरिया, तरुण, राहुल, महेश, बाली, दीपा सहित अन्य मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भजनों और झांकियों का आनंद लेते रहे और धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed