फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees got emotional on Ram's exile

राम वनवास पर भाव विभोर हो उठे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees got emotional on Ram's exile
Devotees got emotional on Ram's exile - फोटो : Kaithal
चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रुद्री मंदिर प्रांगण में श्री गणेश ड्रामिटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के वन गमन का मंचन किया गया। शनिवार रात्रि को सबसे पहले मंच के कलाकारों ने प्रार्थना की।
विज्ञापन

इसके बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। मंचन में कैकई मंथरा व दशरथ कैकेयी संवाद में राम वनवास मांगना दिखाया जाता है। इस दौरान सबसे पहले महाराजा दशरथ श्रीराम के राजतिलक की मुनादी पूरे अयोध्या में करवा देते हैं। जिस पर इसकी सूचना मंथरा को पता चलती तो वह कैकेयी के पास जाती है। वे रानी को बहकावे में लेकर श्री राम को वनवास और भरत का राजतिलक राजा दशरथ से वचन मांगने का आग्रह करती है। इस पर कैकेयी राजा दशरथ को अपना वचन याद दिलाती है।
विज्ञापन

उनसे श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास और भरत को राजतिलक का वचन ले लेती है। इसके बाद श्री राम के साथ सीता और लक्ष्मण भी वनों में जाने के लिए तैयार होते हैं। अंतिम दृश्य में अयोध्या के वासी श्री राम, लक्ष्मण व सीता को विदाई देते हैं। श्री राम वनवास जाने लगते हैं, तब अयोध्यावासी भी उनके पीछे पीछे चलते हुए नदी तक आ पहुंचते हैं। तब राम अयोध्या वासियों को समझाने का प्रयास करते हैं कि वह पिता के दिए हुए वचन को निभाने के लिए जा रहे हैं। अयोध्यावासी वापस जाने को राजी हो जाते हैं। पहले केवट राम को यमुना पार करवाने के लिए मना करता है, लेकिन भगवान के प्रार्थना करने पर वह राजी हो जाता है। वहां पहुंचकर राम की वाल्मीकि आश्रम पहुंचते हैं और वाल्मीकि से मंत्रणा करने के अनुसार राम, सीता व लक्ष्मण चित्रकूट पर्वत पर रहने लगते हैं। दूसरे दृश्य में अयोध्या में पुत्र के वियोग में दशरथ का स्वर्गवास हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत और शत्रुघ्न के ननिहाल से वापस आने पर वह अपनी माता कैकेयी को उसकी चाल के कारण उनकी निंदा करते हैं। भरत अयोध्या के राज्य को अस्वीकार कर देते हैं और राम को मनाने के लिए समस्त स्नेही जनों के साथ चित्रकूट पर्वत पर चले जाते हैं।
कैकेयी को भी महाराज दशरथ की मृत्यु के बाद पश्चाताप होता है। सीता के माता पिता सुनैयना व जनक भी चित्रकूट पर्वत पर पहुंचते है। राम अयोध्या चलकर राज्य करने से मना कर दिया और रघुवंश की रीत निभाने के लिए भरत के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। भरत श्री राम की चरण पादुका लेकर लौट आए और उन्हें सिंहासन पर विराजमान कर दिया।

श्री गणेश ड्रामिटिक क्लब के सदस्य एडवोकेट गौरव शर्मा ने बताया कि तीसरे दिन भगवान श्री राम वनवास का मंचन हुआ। उन्होंने कहा कि मंचन के माध्यम से पवित्र ग्रंथ रामायण से भगवान की सेवा करने का मौका मिलता है। इसके साथ हमारे जीवन जीने की शैली में बदलाव भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed