फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees gathered at Kapil Muni pilgrimage

Kaithal News: कपिल मुनि तीर्थ पर उमड़े श्रद्धालु

Tue, 04 Jul 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Kapil Muni pilgrimage
कलायत। कस्बे के श्री कपिल मुनि तीर्थ पर सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तीर्थ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। उन्होंने कपिल मुनि तीर्थ पर बने सरोवर में डुबकी लगाकर अपने आराध्य की पूजा की। मंदिर परिसर में पुजारी श्याम लाल गौतम ने पूर्णिमा की कथा सुनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सभी आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुओं को समर्पित एक परंपरा है। इसे व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह वेद व्यास के जन्मदिन का प्रतीक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ होता है। गुरु व्यक्ति को अज्ञानता के अंधकार से उबारकर सही रास्ता दिखाता है। तीर्थ पर उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस मौजूद रही। भारी गर्मी के मौसम में भी मंदिर परिसर में महिलाएं भजनों पर जमकर नाची। इस दौरान पूजा के लिए आए श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की आस्था पर तीर्थ का गंदा जल भारी पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंदे जल पर नाराजगी जताई। रामदेई, संतोष, सुनीता, पुष्पा, राजेंद्र कुमार, भवानी व सूबे सिंह ने कहा कि हर पूर्णिमा पर तीर्थ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। तीर्थ प्रबंधकों को आने वाले श्रद्धालुओं की भावना व आस्था को ध्यान में रखते हुए सरोवर के जल को तो साफ करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed