{"_id":"69bb076c1e4a62bfd409e99d","slug":"devotees-flock-to-the-kalka-mata-temple-fair-kaithal-news-c-245-1-kn11005-146612-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कालका माता मंदिर के मेले में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कालका माता मंदिर के मेले में उमड़े श्रद्धालु
Thu, 19 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
कैथल के कालिका माता मंदिर के पास प्रसाद खरीदते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में कालका माता मंदिर में बुधवार को मेले का शुभारंभ हुआ, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दो दिनों तक चलने वाले मेले में चैत्र मास की अमावस्या व पहले नवरात्र पर न केवल हरियाणा से बल्कि पंजाब, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों से बाजीगर समाज के लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।
मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मेले में लगे झूलों का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। मंदिर सेवा दल की ओर से मेले के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी द्वारा लंगर और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु सुनील ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां के दरबार में आकर मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन बहुत अच्छा है और व्यवस्था भी बेहतर तरीके से की गई है।
विज्ञापन
श्रद्धालु कविता ने कहा कि मंदिर की सजावट बेहद आकर्षक है और भजन-कीर्तन का माहौल मन को भक्ति में लीन कर देता है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। इस मेले के लिए 30 घंटे के लिए मंदिर परिसर का रूट भी डाइवर्ट कर दिया गया है। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा गया।