{"_id":"6ab8103c6b9f0beea002ddff","slug":"devotees-danced-during-the-procession-and-immersed-the-ganpati-idol-in-the-kakaut-canal-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155694-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु, काकौत नहर में किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु, काकौत नहर में किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन
विज्ञापन
नहर में गणपति बप्पा मोरया की मूर्ति का विसर्जन करते हुए श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कैथल। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सराफा बाजार में गणपति सेवा मंडल की ओर से आयोजित 10 दिवसीय 30वां गणेश महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के समापन पर भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गणपति बप्पा के जयकारों और भजनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा के बाद काकौत नहर पहुंचकर विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
गणपति सेवा मंडल के चेयरमैन सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर दिन शाम साढ़े सात बजे भगवान गणेश की आरती की जाती थी। आरती के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से सराफा बाजार का माहौल भक्तिमय हो जाता था। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और भजनों पर झूमते हुए भगवान गणेश की आराधना की।
भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
महोत्सव के तहत 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे सराफा बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा 21 सितंबर को रात आठ बजे से प्रभु इच्छा तक राधा-श्याम कीर्तन का आयोजन हुआ। कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।
विज्ञापन
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा मार्ग
शुक्रवार को महोत्सव के अंतिम दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते रहे। काकौत नहर पहुंचने के बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंडल के प्रधान राकेश वर्मा, उपप्रधान राजेश वर्मा, सचिव राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित, नरेश, अभिमन्यु, विनय, विजय, राजेश राजन, विक्की सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।