फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees cleaned the large intestine with Shank Prakshalan.

Kaithal News: शंख प्रक्षालन से साधकों ने बड़ी आंत को किया साफ

Mon, 08 Apr 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Devotees cleaned the large intestine with Shank Prakshalan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में लगे पांच दिवसीय मधुमेह निवारण शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर शंख प्रक्षालन से साठ साधकों ने की बड़ी आंत की सफाई करके दिखाया। साथ ही बताया कि इससे हमारा पेट ठीक रहता हैं दूसरी कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ भारतीय योग संस्थान के राज्यमंत्री मान सिंह व पूर्व संगठन मंत्री डॉ. मनीष कुकरेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले डॉ. मनीष कुकरेजा ने अपनी बांसुरी से देशभक्ति की धुनें निकाल साधकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राज्यमंत्री मान सिंह ने बताया कि शंख प्रक्षालन से हम अपनी बड़ी आंत कि सफाई कर सकते हैं। इससे हमारा पेट ठीक रहता हैं दूसरी कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। यह क्रिया बदलते मौसम में साल में दो बार कि जाती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद साठ साधकों ने शंख प्रक्षालन से अपने पेट कि सफाई कर दिखाया। जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि पांच दिवसीय इस योग शिविर से सैंकड़ो साधकों ने लाभ उठाया हैं। बताया कि वर्तमान में भारतीय योग संस्थान के चीका में नौ केंद्र चल रहे हैं, जहां पर हर रोज लगभग 200 साधक नियमित रूप से योग करते हैं। कार्यक्रम के अंत में साधकों को देशी घी कि खिचड़ी खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि 10 अप्रैल को भारतीय योग संस्थान का स्थापना दिवस प्रोफेसर काॅलोनी चीका वाले केंद्र पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed