फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees celebrated the birth anniversary of Shri Jaharveer Goga Peer with great zeal and enthusiasm.

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने उमंग-उत्साह से मनाया श्री जाहरवीर गोगा पीर जन्मोत्सव

Sun, 06 Sep 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees celebrated the birth anniversary of Shri Jaharveer Goga Peer with great zeal and enthusiasm.
कलायत में श्री जाहर वीर गोगा पीर धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री जाहरवीर गोगा पीर जन्मोत्सव उपलक्ष्य में प्राचीन गोगामेड़ी धार्मिक स्थल पर विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। जन्मोत्सव को दीपावली पर्व की तरह मनाते हुए पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों व दीयों से रोशन किया गया। महिलाओं, बड़े-बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों ने श्री गोगा पीर पूजा स्थल पर शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। इसमें मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आहुति अर्पित की। उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। श्री जाहर वीर धार्मिक स्थल प्रबंध कमेटी सदस्यों ने बताया कि श्री गोगा नवमी को लेकर श्रद्धालुओं मेंं भारी उत्साह रहता है। मंदिर परिसर में लोक भजन व ढोल-नगाड़ों भक्तगण झूमते हैं। सितंबर माह की 17 को छड़ियों के मेले का आयोजन श्री जाहर वीर गोगा पीर धार्मिक स्थल के आंगन में होना है। इस दिन छडिय़ों की पूजा-अर्चना होगी और मेले में दुकानें सजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed