फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development work will be done in Khedi Simbalwali village with 79 lakhs

Kaithal News: खेड़ी सिम्बलवाली गांव में 79 लाख से होंगे विकास कार्य

Sun, 20 Aug 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Khedi Simbalwali village with 79 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने रविवार को खेड़ी सिम्बलवाली गांव में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्व. चौधरी नरसिंह ढांडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्हाेंने 79 लाख 53 हजार रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
उन्होंने बताया कि 24 लाख 68 हजार से धन्ना भगत मंदिर के पास तालाब की चारदीवारी का निर्माण और 24 लाख 21 हजार से तारागढ रोड पर सामुदायिक केंद्र की चारदीवारी का निर्माण कराया जाएग। इसके अलावा 15 लाख 20 हजार रुपये से मुख्य सड़क से लेकर टेका पुत्र माया के मकान तक गली व नाली का निर्माण, आठ लाख 46 हजार रुपये से साहब सिंह पुत्र हरिकेश के मकान तक मेन फिरनी तक गली व नाली निर्माण और छह लाख 98 हजार रुपये की राशि से जसन पट्टी सामान्य चौपाल के अधूरे काम को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलायत विधानसभा में विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं और विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में गुणवत्ता व समय में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच रामेश्वर, पूर्व सरपंच बलजीत ढांडा, पूर्व सरपंच बारूराम ढांडा, पूर्व सरपंच मियां सिंह, माजरा रोहेड़ा सरपंच मुकेश कुमार, धूप सिंह, दीवान, कृष्ण, राममेहर, प्रकाश, सुरेश, राजेश व चुडिया राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed