{"_id":"69e2a903e8ee011d510d37b4","slug":"development-work-will-be-done-in-21-wards-with-rs-8-crore-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148075-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 21 वार्डों में आठ करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 21 वार्डों में आठ करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य
Sat, 18 Apr 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में भाग लेते पार्षद व अधिकारी।
कैथल। जिला परिषद की शुक्रवार को आयोजित बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। परिषद के सभी 21 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 8 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में न केवल नए कार्यों पर मुहर लगी, बल्कि पहले से चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी की गई, ताकि उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है।
बैठक में जिले के 100 गांवों को पूरी तरह कचरा मुक्त बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इन गांवों में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए जिला परिषद द्वारा रिक्शा मुहैया कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और कचरा प्रबंधन में सुधार आएगा। परिषद का लक्ष्य है कि शहरों की तर्ज पर गांवों में भी कचरा निस्तारण की वैज्ञानिक व्यवस्था लागू की जाए। बैठक में पिछले बजट के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की गई। जिन वार्डों में काम धीमी गति से चल रहा है, वहां संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी गई।
गर्मी से मिलेगी राहत, लगेंगे 100 वाटर कूलर
बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी की दस्तक को देखते हुए जिला परिषद ने आमजन को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों और ग्रामीण केंद्रों पर 100 वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडे व शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। गर्मी के मौसम को देखते हुए इन वाटर कूलरों को जल्द से जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान परिषद के चेयरमैन और अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत किए गए 8 करोड़ रुपये का उपयोग सभी 21 वार्डों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। इसमें गलियों का निर्माण, नालियों की मरम्मत और अन्य बुनियादी ढांचों का सुधार शामिल है। कौल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और चल रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।