फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Destitute cattle injured a person

Kaithal News: बेसहारा गोवंश ने व्यक्ति को किया घायल

Wed, 24 Jan 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Destitute cattle injured a person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या कम नहीं हो रही है। बेसहारा पशुओं की समस्या हादसों का सबब बन रही है। अंबाला रोड स्थित प्रोफेसर काॅलोनी में मंगलवार को बेसहारा गोवंश ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
प्रोफेसर काॅलोनी निवासी मुंबई के व्यवसायी व समाजसेवी अशोक मेहता के मुताबिक उन्हें पत्नी के साथ निजी काम से जाना था। इस पर चालक पवन कार लेकर खड़ा था। वह पत्नी के साथ कार में बैठने लगे। इस दौरान अचानक बेसहारा गोवंश आ गया और पवन पर हमलाकर दिया। बेसहारा गोवंश ने पवन पर सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से बेसहारा गोवंश को भगाया और घायल पवन को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मेहता ने कहा कि कैथल की सड़कों पर बेसहारा पशुओं व गोवंश की भरमार है। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वह जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या को दूर करने की मांग करेंगे। इसी तरह एक अन्य घटना में सांड ने एक नई कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed