{"_id":"67c756cae7c69fbc9900d56d","slug":"despite-police-patrolling-a-case-of-copying-was-found-kaithal-news-c-18-1-knl1004-595059-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस की गश्त के बावजूद मिला नकल का एक केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस की गश्त के बावजूद मिला नकल का एक केस
Wed, 05 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की दूसरी परीक्षा मंगलवार को हुई। इसके तहत भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान पुलिस की सतर्कता और गश्त के बावजूद अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र में नकल का एक मामला पकड़े जाने की सूचना है। गौरतलब है कि प्रदेश में सामने आए नकल के मामलों की जानकारी मिलने के बाद से जिला प्रशासन सतर्क है।
इसके तहत पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के बाहर व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों की गश्त बढ़ाई गई है। डीसी और एसपी समेत कई अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं। सोमवार को हुई 10वीं की परीक्षा में डीसी प्रीति व एसपी राजेश कालिया ने स्वयं परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं पर जांच की थी। इस दौरान डीसी ने केंद्र के अधीक्षकों को सख्त हिदायत नकल रोकने को लेकर जारी की थी।
जिले में एचबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। इसके साथ ही नकल रोकने के लिए डीसी ने अपने स्तर पर उड़न दस्ता टीमों का गठन किया है। इस समय डीसी की ओर से 11 और छह बोर्ड की उड़न दस्ता टीमें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच कर रही है। इन टीमों की ओर से नकल रोकने के लिए किए गए प्रबंधों पर भी जांच की जाती है। बावजूद इसके नकल का एक मामला पकड़े जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को भी बोर्ड की 12वीं की फिजिक्स और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई है। इस दौरान अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान नकल का एक केस मिला है और अन्य जगह परीक्षा शांतिपूर्ण निपटीं।