फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Despite paddy lifting, traffic jam remains the same

Kaithal News: धान उठान के बावजूद जाम की स्थिति ज्यों की त्यों

Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Despite paddy lifting, traffic jam remains the same
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में धान के सीजन के बीच अब धान की उठान का कार्य धीरे-धीरे सुचारु होने लगा है। इसके बावजूद शहर की तीनों मंडियों में जाम की स्थिति ज्यों की त्यों बनी है।

गौैरतलब है कि सोमवार को डेढ़ लाख से अधिक एमटी धान की उठान हुई थी। इसके बावजूद मंगलवार को अनाज मंडियों में दो पहिया वाहन निकालने तक का रास्ता नहीं बचा है। हालांकि
विज्ञापन


संबंधित विभाग का कहना है कि अब उठान में तेजी आ रही है। ऐसे में

जल्द ही धान की उठान कार्य में और अधिक तेजी आएगी।

इसी कड़ी में गत दिवस जिले की मंडियों में चार लाख 66 हजार 237 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दो लाख 50 हजार 23 एमटी, हैफेड ने एक लाख तीन हजार 284 एमटी व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 12 हजार 372 एमटी खरीदा है। इसके साथ दो लाख 44 हजार 684 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी डॉ. विवेक भारती ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।
आंकड़े 14 अक्तूबर तक के
अनाज मंडी
धान खरीद

अरनोली मंडी
6641 एमटी

बाबा लदाना मंडी
3136 एमटी

भागल मंडी
2147 एमटी

ढांड
56646 एमटी

पुरानी मंडी कैथल
7043 एमटी

नई अनाज मंडी
52315 एमटी

अतिरिक्त नई अनाज मंडी 55358 एमटी

कलायत मंडी 3681 एमटी

अनाज मंडी
धान खरीद

पाई मंडी 5787 एमटी

पूंडरी 39241 एमटी

राजौंद
4241 एमटी

रामथली 19274 एमटी

सीवन मंडी 20814 एमटी

ट्रांसपोर्ट नगर कैथल

मंडी
971 एमटी

गुहला-चीका
184205 एमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed