फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dera sacha sauda accident

डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों की कार कैंटर से टकराई, नौ घायल

Tue, 28 Jul 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Tue, 28 Jul 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
सोमवार सुबह नेशनल हाइवे पर हुए दो सड़क हादसों में 9 डेरा प्रेमियों सहित 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। दोनों ही हादसों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

डेरा सच्चा सौदा प्रेमी अंबाला कैंट के निवासी महीपाल ने महिन्द्रा कार खरीदी थी। वह उसके परिवार व अन्य डेरा प्रेमियों को सिरसा डेरे में दर्शनों के लिए ले गया। सोमवार को वह वापिस लौट रहा था कि गांव बात्ता के पास कैंटर चालक के साथ टक्कर हो गई।

उसकी कार एक रोडवेज बस के पीछे थी। इसी बीच बस चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिस कारण पीछे से आ रहे कैंटर चालक के साथ उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर से कार में सवार 9 महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ननहेड़ा अंबाला कैंट निवासी पवन कुमार, उसकी 55 वर्षीय पत्नी प्रकाश रानी, 45 वर्षीय सविता, 40 वर्षीय अशोक कुमार, मिलाप नगर अंबाला कैंट निवासी महिन्द्रा चालक 36 वर्षीय महीपाल, उसकी पत्नी 32 वर्षीय पत्नी सुषमा, महीपाल की 65 वर्षीय मां रोशनी देवी, उसकी 17 वर्षीय भतीजी हेमलता व अंजू घायल हो गए। घायल प्रकाश रानी की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद काफी संख्या में सेवादार अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


कलायत थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस उनको सूचना मिली थी कि गांव बात्ता के पास में कार व कैंटर के बीच में हादसा हुआ है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सड़क हादसा कैथल के जींद रोड बाईपास स्थित डेरा सच्चा सौदा के सामने हुआ। जहां रोडवेज बस के साथ मोटर साइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

प्यौदा रोड निवासी बीरा राम व शिव कॉलोनी निवासी जस्सा राम मोटर साइकिल पर आ रहे थे। डेरा सच्चा सौदा के पास में उनकी मोटर साइकिल रोडवेज बस से टकरा गई।

जिसमें बीरा व जस्सा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज व मोटर साइकिल के हुए सड़क हादसे में एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। जिस पर घायलों को लेने के लिए आई एंबुलेंस को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed