फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dengue is continuously spreading in the district, two new cases found

Kaithal News: जिले में अब डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा, दो नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dengue is continuously spreading in the district, two new cases found
18-कैथल। एक कस्बे मे फोगिंग करते कर्मी।
कैथल। जिले में डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा है। पिछले कुछ दिनों से डेंगू के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब मंगलवार को भी जिले में डेंगू के दो नए संक्रमित केस मिले हैं। ऐसे में अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्योड़क और शहर के सुभाष नगर कैथल में संक्रमित केस मिले हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर अब स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिलेभर के 12 हजार 362 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 98 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व सफाई के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित 71 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आ जाएगी। वहीं पहले भेजे गए सैंपल में से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कुल 3428 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। अब तक जिलेभर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed