{"_id":"69123b18bc15551dcb00261e","slug":"dengue-fever-intensifies-number-of-patients-reaches-70-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140444-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू का डंक तेज, मरीजों का आंकड़ा 70 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू का डंक तेज, मरीजों का आंकड़ा 70 पहुंचा
Tue, 11 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डेंगू के दो नए मामले सामने आए, जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। पिछले साल यह आंकड़ा 77 तक पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
विभाग की टीमों ने सोमवार को लगभग 10 हजार घरों का सर्वे किया। डेंगू के सैंपल अब प्रदेश की 27 जांच प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं और सैंपलिंग की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से हाई-रिस्क इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छर काटने से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की जा रही है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 70 और चिकनगुनिया के 2 केस दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें और बुखार होने पर तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन
जिले में अब तक मिले मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के मरीज
बीमारी
2024
2025
मलेरिया
1
1
डेंगू
77
70
चिकनगुनिया
0
2
हरियाणा में बीते पांच सालों में डेंगू के केस
वर्ष
केस
2021
11,835
2022
8,996
2023
8,081
2024
6,469
2025
1,560+
डेंगू के हल्के लक्षण
तेज बुखार (102–105 डिग्री तक)
शरीर पर रैशेज
वॉमिटिंग या जी मिचलाना
जोड़ों और हड्डियों में दर्द
आंखों के पिछले हिस्से में दर्द
गंभीर लक्षण
लगातार पेट दर्द या उल्टी
खून की उल्टी या मल में खून
नाक या मसूड़ों से खून
शरीर में सूजन व लाल आंखें
अत्यधिक थकावट या बेचैनी