फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dengu, hospital, larwa, health department, kaithal

अस्पतालों में ही पल रहा है डेंगू का डंक

Wed, 13 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 13 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
dengu, hospital, larwa, health department, kaithal
दो कूलरों में भी डेंगू का लार्वा पाया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 डेंगू के डंक को लेकर आप भी सावधान हो जाइए। क्योंकि यह अभी से पनपने लगा है। शहर में आलम यह है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान के अस्पताल सहित तीन अस्पतालों में भी डेंगू का लार्वा पाया गया है। जिसके लिए विभाग ने एक अस्पताल को नोटिस जारी किया है। वहीं दो को पहले चेतावनी दी जा चुकी है। जब अस्पतालों में ही डेंगू का डंक पल रहा है तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है? वहीं जिला प्रशासन अभी तक डेंगू के डंक को लेकर नहीं जागा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई सूचना के बावजूद किसी भी नगर पालिका द्वारा फॉगिंग के संबंध में काम शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन



आईएमए के प्रधान के अस्पताल में मिला था डेंगू का लार्वा
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू फैलने से पूर्व की जा रही जांच के तहत आईएमए के प्रधान डॉ. डीपी गुप्ता के अस्पताल में डेंगू का लार्वा पाया जा चुका है। यहां स्वास्थ्य विभाग ने इसे खत्म करवा दिया था। इसके अलावा गोयल अस्पताल में भी लार्वा पाया गया था। इसके बाद मंगलवार को न्यायिक परिसर के सामने स्थित बालाजी अस्पताल के दो कूलरों में भी डेंगू का लार्वा पाया गया। जिस पर बाला जी अस्पताल संचालक डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

वहीं डा. गुप्ता ने कहा कि कई दिन पहले जांच की गई थी। जिसमें स्पष्ट नहीं था कि डेंगू का लार्वा है। अस्पताल में मच्छरों से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को हुई कई जगह जांच
मंगलवार को विभाग की टीम ने समाज कल्याण विभाग, बालाजी अस्पताल, गणपति अस्पताल में जांच की और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी।

जिला प्रशासन की अभी नहीं खुली नींद, पिछली बार के प्रकोप की हो रही है अनदेखी
लगातार मिल रहे डेंगू के लार्वे के बीच जिला प्रशासन की नींद अभी शायद नहीं खुली है। पिछली बार शहर की लगभग सभी कालोनियों में डेंगू का डंक पहुंच गया था। इस बार फॉगिंग के कार्य से स्वास्थ्य विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी नगर पालिका या नगर परिषद में फॉगिंग संबंधी कार्य की तैयारी के लिए गंभीरता नहीं दिखाई है।


यह खेदजनक है कि अस्पतालों में डेंगू का लार्वा पाया जा रहा है। आने वाले सीजन में यही लार्वा मच्छर का रूप धारण कर लोगों को डसने का काम करेगा। इसलिए सभी से अपील की जाती है कि वे अपने घरों में डेंगू के डंक को न पनपने दें। जहां भी पानी खड़ा है, उसे साफ करें। यदि किसी को डेंगू पॉजीटिव भी पाया जाता है तो घबराने की बजाए, सरकारी अस्पताल में टेस्ट करवाएं। क्योंकि कई बार टेस्ट में रिपोर्ट सही भी नहीं होती। विभाग द्वारा सीजन से पहले ही डेंगू के लार्वे की जांच की जा रही है। डा. डीपी गुप्ता, बालाजी अस्पताल सहित गोयल अस्पताल में डेंगू का लार्वा पाया गया है। जिसमें से बालाजी अस्पताल संचालक को नोटिस दिया गया है।
डा. देवेंद्र सिंह, उप-सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed