फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of teachers at DEEO office

निलंबित किए गए अध्यापक को बहाल करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of teachers at DEEO office
35-कैथल। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को गेट बंद कर नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Kaithal
कैथल। शिक्षक तालमेल कमेटी ने निलंबित अध्यापक सुरेश द्रविड़ की बहाली की मांग के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यापकों ने जिला संयोजक सतबीर गोयत की अध्यक्षता में अधिकारी पर धरना देते हुए गेट बंद कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार सुदेश मेहरा शिक्षकों के बीच पहुंची और समाधान का आश्वासन देकर गेट खुलवाया।
विज्ञापन

शिक्षक तालमेल कमेटी ने बातचीत के बाद जिला प्रशासन को दो कार्य दिवस का समय देते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 19 सितंबर को दोबारा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक राजेश बेनीवाल, बूटा सिंह, विजेंद्र मोर, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान रमेश चहल, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान राजेश बेनीवाल, हसला चेयरमैन ईश्वर ढांडा, मंगल सिंह , सतबीर कश्यप, राजवीर पाई व सावित्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed