फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of pension restoration struggle committee

Kaithal News: पेंशन बहाली संघर्ष समिति का प्रदर्शन

Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of pension restoration struggle committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने मांगों के समर्थन में शनिवार को शहर में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्य सुबह लघु सचिवालय में इकट्ठे हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचे।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र माजरा व राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं कर रही है, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।
विज्ञापन


सुरेंद्र माजरा ने बताया कि 2006 से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद करके बाजार आधारित नई पेंशन स्कीम को लागू किया है जिससे कर्मचारी बाजार के अधीन हो गया है और रिटायरमेंट पर मात्र 1200 से 1800 रुपये तक पेंशन मिल रही है। इससे बुढ़ापे में कर्मचारी दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने बताया कि पश्चिम बंगाल में आज तक पुरानी पेंशन लागू है और बहुत से कांग्रेस शासित प्रदेशों में पुरानी पेंशन लागू हो चुकी है। भाजपा सरकार को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि वह इसे मुफ्त की रेवड़ी कहकर कर्मचारियों का अपमान कर रही है। ये बयान आने वाले चुनाव में सरकार के लिए बहुत मुश्किल पैदा करेगा।


पेंशन बहाल नहीं की तो सभी कर्मचारी परिवार एक सितंबर 2024 को पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। यदि सरकार नहीं मानी तो वोट फॉर ओल्ड पेंशन की मुहिम पूरे प्रदेश में चलाई जाएगी। इस दौरानमहासचिव ऋषि नैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञान गिल, राजबाला कौशिक, पूनम चहल, ब्लॉक प्रधान रामफल शर्मा, जिला सचिव सुरेंद्र सीड़ा, राजेश ढुल, जगदीश फौजी, प्रगति, मेवाराम कोटड़ा, करण मोगा, सुरेश सिंह व पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed