फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of angry farmers to free their comrades

Kaithal News: साथियों को छुड़वाने के लिए नाराज किसानों का प्रदर्शन

Mon, 08 Apr 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry farmers to free their comrades
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विभिन्न किसान संगठनों ने मिलकर अस्थि कलश यात्रा के दौरान गिरफ्तार किए गए तीन युवा किसानों को छुड़वाने की मांग के लिए रविवार को प्रदर्शन किया और रोष स्वरूप सरकार का पुतला दहन किया।

नाराज किसानों ने कहा कि नौ अप्रैल तक तीनों युवा किसानों को नहीं छोड़ा तो शंभू बॉर्डर पर रेलवे लाइन को जाम करेंगे। इसमें धन्ना भगत भारतीय किसान यूनियन, सर छोटू राम किसान यूनियन, आर्य नौजवान सभा किसान यूनियन सहित अन्य संगठनों के लगभग सैंकड़ों किसान शामिल थे।
विज्ञापन


सभी किसानों की मांग थी कि अस्थि कलश यात्रा के दौरान गिरफ्तार किए गए तीनों युवा मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व अनीश खटकड़ को छोड़ा जाए।

रविवार को सुबह 11 बजे किसान हनुमान वाटिका में इकट्ठे हुए। वहां पर किसान यूनियनों के नेताओं ने सभी किसानों को संबोधित किया। इसके बाद पूरे शहर में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई लेकिन बाद में गर्मी को देखते हुए किसानों ने फैसला बदला और करनाल रोड स्थित न्यू सर छोटू राम चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन्ना भगत भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार सिंह गिल ने कहा कि कुछ दिन पहले हुए किसान आंदोलन पार्ट दो में खनौरी बॉर्डर पर एक युवा किसान शुभकरण की गोली लगने से मौत हो गई थी। उनकी आत्मा की शांति के लिए पूरे प्रदेश में किसान यूनियन अस्थि कलश यात्रा निकाल रही थी। इस यात्रा के दौरान पुलिस ने अंबाला से तीन युवा किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी किसान संगठनों उन्हें छुड़वाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने तीनों युवा किसानों को नहीं छोड़ा तो सभी संगठन मिलकर नौ अप्रैल को शंभू बॉर्डर पर रेलवे लाइन पर जाम लगाएंगे। इस अवसर पर भाना सेगा, जसविंद्र ढुल, तेजेंद्र सिंह, चरण सिंह बाजवा, बलराज सरपंच, बूरा राम पबनावा, सुरेश बंदराणा, सुभाष शर्मा, जस्सा पुनिया, गुरदेव पुनिया, बलवान पाई व करतारा पाई सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed