फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of angry commission agents

Kaithal News: खफा आढ़तियों का प्रदर्शन

Sat, 06 Apr 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry commission agents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के आढ़तियों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान आढ़तियों ने डीसी प्रशांत पंवार को अपनी मांगों को एक ज्ञापन भी सौंपा। आढ़तियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यदि उनकी मांगों को जल्द ही नहीं माना तो वे गेहूं के सीजन में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रदर्शन की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला, नई अनाज मंडी प्रधान रामकुमार गर्ग, पुरानी अनाज मंडी प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया, अतिरिक्त अनाज मंडी प्रधान सोहन ढुल ने की अध्यक्षता की। वहीं, मार्केट कमेटी के कार्यालय में पांचवें दिन भी आढ़तियों ने धरना दिया। आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला व अतिरिक्त अनाज मंडी प्रधान सोहन ढुल ने कहा कि अभी हड़ताल की अवधि बढ़ाने को लेकर शनिवार को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य कार्यकारिणी की ओर से फैसला लिया जाएगा। इस फैसले के तहत हड़ताल को लेकर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



चीका में खरीद शुरू लेकिन गेहूं न आने से फड़ खाली
गुहला-चीका। हरियाणा सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद करने की घोषणा चाहे एक अप्रैल से की गई है लेकिन अभी तक किसी भी किसान द्वारा गेहूं की फसल न लाने से चीका अनाज मंडी में खरीद नहीं हो सकी है। हालांकि मार्केट कमेटी चीका ने गेहूं की सरकारी खरीद करने के लिए मंडी में जरूरी कार्य मुकम्मल करने का दावा किया है। मौसम खराब होने से गेहूं की फसल पकने में देरी होने से मंडियों में गेंहू की फसल नहीं आ सकी है। मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर राविश ने बताया कि मंडी में फड़ों की सफाई, किसानों के लिए पीने के पानी व बैठने के लिए जगह आदि का प्रबंध पूरा कर लिया गया है। गेहूं मंडी में आने के बाद जब सरकारी एजेंसियां फसल की खरीद शुरू करेंगी तो और भी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। किसानों व आढ़तियों को किसी किस्म की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed