फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration alleging discrimination in housing scheme

आवास योजना में भेदभाव का आरोप लगाकर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration alleging discrimination in housing scheme
32-कलायत। गांव कैलरम के ग्रामीण बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Kaithal
कलायत। प्रधानमंत्री आवास योजना में भेदभाव का आरोप लगाते हुए गांव कैलररम की महिलाओं ने सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में महिलाओं ने दोबारा सर्वे करवाने की मांग के लिए बीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल पूजा, रोशनी, दर्शना, बिमला, बीरमति, सरोज रानी, अनिल, बिट्टू राम, सुरेश, सुनील व अंग्रेजो ने सीधे सचिव जोगेंद्र सिंह पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने पात्रों को दरकिनार करके अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिया है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपने चहेतों को दिया है। महिलाओं ने कहा कि गांव में अनेक पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए। उन्होंने इस योजना को लेकर गांव में दोबारा सर्वे करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में बीडीपीओ रोजी सिंह ने कहा कि योजना के लाभ के लिए चयनित पात्रों को केवल ग्राम सचिव अंतिम रूप नहीं देता है। इसके लिए एक पैनल बनाया जाता है जो योजना के पात्रों को अंतिम रूप देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिव जोगेंद्र का गांव कैलरम से तबादला कर दिया गया है। यदि कोई पात्र व्यक्ति रह गया है तो वे अपना आवेदन दे सकते हैं। इस सारे मामले की जांच करवाकर कहीं कोई गलती मिलती है तो उसका सुधार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed