फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Democracy strengthened by Supreme Court's decision: Goyat

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र मजबूत : गोयत

Wed, 21 Feb 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Democracy strengthened by Supreme Court's decision: Goyat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आम आदमी पार्टी की एजुकेशन विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर गोयत ने चंडीगढ़ मेयर के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जीत हुई है और भाजपा के वोटों की चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई है। इसके साथ इंडिया गठबंधन की भी जीत की शुरुआत हुई है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली-पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज होगा। चंडीगढ़ मेयर चुनावों में जीत से जनता में ये विश्वास बढ़ा है कि भाजपा को इंडिया गठबंधन हरा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ है और भाजपा की तानाशाही की करारी हार हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद थी। उसने आठ वोटों को मान्य कर दिया। इससे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का मेयर चंडीगढ़ में विजयी हुआ। अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी दावा मजबूर हुआ हैै। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से देश की जनता का भी लोकतंत्र में विश्वास कायम होगा और बीजेपी की अलोकतांत्रिक नीतियों पर सुप्रीम मुहर लग गई है। आम आदमी पार्टी हमेशा लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed