फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   demands of haryana police empoley association

हरियाणा पुलिस कर्मचारी संघ की पदयात्रा कैथल पहुंची

Fri, 06 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Fri, 06 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस कर्मचारी संघ की पदयात्रा शुक्रवार को कैथल पहुंची। पदयात्रा शहर में पहुंचने के बाद जींद रोड से चलकर पिहोवा चौक  होते हुए करनाल रोड से गुजरी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष बलवान लांबा ने बताया कि पदयात्रा का आयोजन पुलिस कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए किया गया।
विज्ञापन


जो एक नवंबर को सिरसा से शुरू हुई थी। संघ की ओर से सरकार से पंजाब के समान वेतन देने, जान गंवाने वाले पुलिस कर्मचारी को शहीद का दर्जा देने व उसके परिवार को एक करोड़ की राशि देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वन रैंक समान पेंशन व बस सुविधा देने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त संघ के प्रदेशाध्यक्ष आजाद पालवां ने पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में तैनात कर्मचारी अपने घर परिवार को छोड़कर 24 घंटे अपनी ड्यूटी करते हैं, मगर फिर भी सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पदयात्रा दीपावली के दिन चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचेगी। जहां मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की उक्त मांगों से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर संघ के उपप्रधानप टेकराम छातर, सचिव बलजीत, चांदीराम, सतपाल शर्मा, राजबीर गोयत, गुरदेव सिसला, जगबीर कंमाडो, विजय सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed