{"_id":"668dd5473d0860edb4022484","slug":"demand-to-abolish-the-status-of-municipal-corporation-sevan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-427525-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगरपालिका सीवन का दर्जा भंग करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगरपालिका सीवन का दर्जा भंग करवाने की मांग
Wed, 10 Jul 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगरपालिका सीवन का दर्जा भंग करवाने और पंचायती राज दोबारा से लागू करवाने की मांग पर नगर के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी प्रशांत पंवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद नगरवासी प्रशांत आनंद, सुरेन्द्र नागपाल ने कहा कि जब से सीवन को नगरपालिका का दर्जा मिला है।
तभी से सीवन विकास के मामले में काफी पिछड़ा है। नगर में मनरेगा खत्म हो गया है और मनरेगा के मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। इससे करीब 4500 परिवारों पर असर हुआ है। इसके साथ ही नौकरी व उच्च शिक्षा में मिलने वाला ग्रामीण क्षेत्र का आरक्षण भी समाप्त हो गया है और बच्चों को परेशानी हो रही है। नए नए टैक्स लगाए जाने से जनता परेशान है।
इसलिए वे सीवन नगरपालिका का दर्जा समाप्त करने की मांग कर रही है। कहा कि इसके लिए पहले भी आंदोलन किया था और यदि जरूरत हुई तो दोबारा भी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डीसी कैथल को उनकी मांगों से अवगत करवाया गया है और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त कैथल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस विषय पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा और अगले सप्ताह तक कमेटी सीवन में आ कर लोगों से बात भी करेगी और नगरपालिका के बारे में उनके विचार
भी जानेगी।
जनता क्या चाहती है उसके बारे में कमेटी जानेगी और अपनी रिपोर्ट पेश करेगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ बाल कृष्ण मोरे, रोहताश, प्रवीन मदान, सुरेश वधवा व अन्य मौजूद रहे।