फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand for monitoring committee for quality check

Kaithal News: गुणवत्ता जांच के लिए निगरानी समिति की मांग

Tue, 12 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Demand for monitoring committee for quality check
कैथल में जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते सडक़ सुरक्षा मंच के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हलका गुहला की जर्जर सड़कों और खराब यातायात व्यवस्था को लेकर सड़क सुरक्षा मंच चीका का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अपराजिता की अनुपस्थिति में एडीसी डॉ. सुशील कुमार को मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र की खस्ता हाल सड़कों के जल्द निर्माण की मांग उठाई।

सड़क सुरक्षा मंच के वरिष्ठ सदस्य होशियार सिंह, गुलजार नंबरदार, नरेश ढाडे, डॉ. साहब सिंह संधू, कौशल अग्रवाल, हरविन उरलाना, संदीप मुल्तानी और राजपाल राणा सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि चीका से पेहवा, चीका से खरकां और कैथल से पटियाला वाया चीका मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों के टूटे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कैथल से पटियाला वाया चीका मार्ग दो राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस सड़क पर भारी यातायात और बड़े वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, इसलिए इसे फोरलेन बनाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि जिन सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है, उनके कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी समिति गठित की जाए। उनका कहना था कि निर्माण कार्यों में घटिया गुणवत्ता की तारकोल सामग्री इस्तेमाल होने के कारण सड़कें कुछ ही समय में दोबारा टूट जाती हैं। इसके अलावा रामथली से उरलाना तथा चीका से समाना रोड वाया खुशहाल माजरा, सरौला, दाबा और महमूदपुर सहित कई लिंक रोड भी खस्ताहाल बने हुए हैं, जिनकी मरम्मत कराने की मांग की गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed