Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deliberations on pending ACP and LTC cases for teachers

Kaithal News: शिक्षकों के एसीपी और एलटीसी के लंबित मामलों पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on pending ACP and LTC cases for teachers
जिला ​शिक्षा अ​धिकारी से मुलाकात करते ​शिक्षक संगठनो नेता। विज्ञ​प्ति
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान रामफल दयोहरा की अगुवाई में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार राणा से मुलाकात की। इस दौरान अध्यापकों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला सचिव अमरनाथ किठाणिया ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी वर्गों के अध्यापकों के एसीपी, एलटीसी, मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों, मिड-डे मील सामग्री की गुणवत्ता, कुकिंग कॉस्ट के बजट, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे शिक्षकों के वेतन और स्कूलों के बकाया बिजली बिलों के निपटान का मुद्दा उठाया गया। संगठन ने शिक्षकों के एसीपी और अन्य मामलों में बार-बार आपत्तियां लगाने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस पर अधिकारी ने भविष्य में शिक्षकों को परेशानी न आने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कौशल रोजगार निगम के तहत लगे शिक्षकों के वेतन और स्कूलों के लंबित बिजली बिलों का बजट संबंधित स्कूलों को जारी करवा दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, ब्लॉक प्रधान कृष्ण आर्य, सतपाल पांचाल, संदीप शर्मा और रामनिवास शास्त्री भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करते शिक्षक संगठनो नेता। विज्ञप्ति

जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करते शिक्षक संगठनो नेता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed