{"_id":"64c96418cb28a1cc8b058775","slug":"delhi-royal-team-became-overall-champion-kaithal-news-c-245-1-kht1002-2656-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिल्ली रॉयल टीम बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिल्ली रॉयल टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
Wed, 02 Aug 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
कैथल। महिला स्टार कबड्डी लीग तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार की देर रात को समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पर दिल्ली रॉयल टीम ने हासिल किया। दूसरा पुरस्कार हरियाणा पैंथर व तीसरा पुरस्कार पटना इगल ने जीत व चौथे स्थान पर पंजाब चितास रही।
इससे पूर्व सोमवार देर रात को प्रतियोगिता का शुभारंभ वैज्ञानिक एवं व्यवसायी डॉ. आर रवि कुमार ने किया था। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणवी गायक खासा वाला चाहर, अंजली राजपूत व अंशु राणा रहे। चाहर ने लूट लिया रै लूट, दिन धौले मैं लूट लिया। ये गाना सुनाकर दर्शकों व खिलाडिय़ों का मनोरंजन करवाया।
सोमवार को दो मैच हुए थे। इसमें एक मैच तीसरे नंबर व चौथे नंबर पर रहने वाली टीम के लिए और दूसरा मैच पहले व दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के लिए हुआ। यह मैच देर रात तक चले। पहले मैच में पटना इगल ने पंजाब चितास को 35-19 से मात दी। जिसमें पटना इगल ने अपना तीसरा स्थान पक्का किया। इसके बाद दूसरा मैच हरियाणा पैंथर और दिल्ली रॉयल के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें दिल्ली रॉयल ने 45-41 के स्कोर से जीत गई। यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। शुरू से ही दोनों टीम बराबर चल रही थी। जैसे जैसे खेल का समय पूरा होता गया तो अंतर में दिल्ली रॉयल ने चार अंकों की बढ़त बना ली और ओवरऑल चैंपियन बनी। जीत के बाद दिल्ली की टीम काफी उत्साहित थी।
विज्ञापन
ये मिला इनाम-
दिल्ली रॉयल की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी व 71 हजार रुपये नकद राशि हासिल की। हरियाणा पैंथर ने ट्राफी व 51 हजार की नकद राशि व पटना इगल को 31 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीनों टीमों के बेस्ट रेडर व कैचर को साइकिल देकर सम्मानित किया। सभी राज्यों की टीमों के जितने भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे थे, उन्हें भी इनाम दिया गया। यह जानकारी स्टार कबड्डी लीग के चेयरमैन अशोक गोयल व प्रधान मनोज ढुल ने दी।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सफल हुआ है। इस लीग को भारत में आगे तक ले जाने का सफल प्रयास करेंगे। आगामी कबड्डी लीग प्रतियोगिता पुरुष खिलाड़ियों की दो से 13 सितंबर को बंगलुरू में होगी। इसमें देशभर से 40 टीमें हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सफल रहा है। इस अवसर पर संरक्षक राजेश गोयल, कृष्ण श्योकंद, पुनित चौधरी, भाग सिंह, चीफ पैट्रन राजेश गोयल, श्याम बंसल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बलजीत ढुल, धर्मबीर कैमिस्ट, प्रवीण चौधरी, राजीव गर्ग, प्रवीण जिंदल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।